बच्चों में इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए क्या करें ?
बच्चों की इम्युनिटी के लिए क्या करें ? 1. जन्म से 6 माह तक मां का दूध छोटे बच्चों को जन्म के तुरन्त बाद मां का दूध जरूर पिलाया जाय। क्योंकि मां के दूध में कोलेस्ट्रम नामक एक तत्व होता है, जो जीवन भर बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है बच्चे को कम से कम 6 माह तक मां का दूध जरूर पिलायें 2. टीकाकरण बच्चे को सभी टीके सही समय पर लगवायें बच्चों को उनके जन्म के तुरंत बाद से टीकाकरण करवाना आवश्यक है ये टीके बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ाते ही हैं साथ ही में कई रोगों से बच्चों की रक्षा भी करते हैं। इन टीकों में से प्रमुख टीके हैं जिन्हे हर बच्चे को लगवाया जाना जरूरी है और उनमे से कुछ प्रमुख है. बीसीजी(BCG) , टीटी ( TT ) , हेपेटाइटिस-बी ( hepetitis – B ), मीसल्स ( Measles ), ओरल पोलियो वैक्सीन (Oral Polio Vaccine ) इत्यादि। 3. स्वस्थ नींद अध्ययनों में यह बात प्रमाणित हुई है की जो बच्चे पर्याप्त नींद नहीं लेते है या बहोत कम सोते है, तो यह उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करती है जिसके पर...